7 अक्टूबर को होगा निशुल्क एलर्जी श्वास दमा की आयुर्वेदिक दवा का वितरण
लक्ष्मणगढ (अलवर) कमलेश जैन
श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एलर्जी स्वास्थ्य रोग दमा की आयुर्वेदिक दवा का वितरण आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में प्रातः 4:30 बजे से यह दवा खीर के साथ निशुल्क वितरित की जावेगी। आरएसएस के कैलाश शर्मा ने बताया कि यह दवा खीर के माध्यम से रोगी को दी जाएगी। 6 अक्टूबर को इस दवा को रात्रि में तैयार किया जाएगा। जिसका वितरण 7 अक्टूबर को प्रातः काल की बेला में रोगियों को वितरण की जाएगी।


