सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
दिवाली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है। कि सार्वजनिक स्थानों व सामुदायिक केन्द्रो की साफ सफाई करे। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के हरसाना व तिलकपुर में युवा साथियों ने मिलकर समाज मे ऐसे नेक कार्य सार्वजनिक स्थानों पर कर रहे हैं। हरसाना के अंबेडकर पार्क की सफाई कर पेड़ पौधो मे पानी दिया। सामाजिकता कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार दौलत सिंह ने बताया है कि हम सबको स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विकास वर्मा,इंजिनियर महेन्द्र सिंह, नितिन, नरेन्द्र नागर, शुभम नागर, रितिक, विनोद नागर, अनेक युवा साथियों ने मिलकर कार्य कर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया।