दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, शराब के नशे में चालक की गाड़ी मीडियन से टकराई
नौगावा (अलवर) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार गुरुवार की रात 3:00 एक कार अनियंत्रित होकर मीडियन से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चैनल नंबर 79+100 पर रसगन नौगावा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार(45) पुत्र एकपाल निवासी जेवर, नोएडा अपनी कार से दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे के मीडियन से जा टकराया। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी इंचार्ज आशीष गोस्वामी ने प्राथमिक जांच व उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया।


