रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु मंत्री से विकास के कार्य को लेकर की मुलाकात
रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने सड़क परिवहन विभाग से संबंधित विकास के कार्यों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ रामगढ़ विधानसभा में सड़क परिवहन मार्गों को और अधिक सुगम बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु मंत्री ने पूर्ण आश्वासन देते हुए रामगढ़ क्षेत्र के विकास को नया रूप देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत भी किया। इस दौरान राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद व तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ योगी, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख बलबीर छील्लर, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, जयराम जाटव, रामहेत यादव, मोहित यादव सहित जिले के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे