महुवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

महुवा में भारत की एकता और अखंडता का महासंग्राम: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का महुवा में हुआ भव्य आयोजन

Oct 31, 2025 - 16:33
 0
महुवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

महुवा (दौसा) अवधेश अवस्थी 

महुवा  उपखंड मुख्यालय पर पर आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने वाले लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर महुवा थाना राजस्थान पुलिस के तत्वाधान में हर नागरिक को साथ लेकर सद्भावना और सुरक्षा के साथ राष्ट्र की नीव को मजबूत करने के लिए रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन महुवा केआरटीडीसी मिडवे जयपुर रोड से हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक, पुलिस जवान, सीएलजी सदस्य, महिला सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं को हरि  झंडी दिखाकर अतिथियों द्वारा रवाना किया गया 

इस दौरान दौड़ते हुए रन फॉर यूनिटी संभागियों ने आरटीसी मिडवे से रवाना होकर जयपुर रोड, हिंडौन रोड होकर पुलिस थाना महुवा पर समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

 रन फॉर यूनिटी में शामिल, पुलिस और नागरिकों ने मिलकर  एक भारत का संदेश, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर पर एक अभूतपूर्व आयोजन की तैयारियां की गई थी
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन्स रूपिंदर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान के प्रत्येक थाना स्तर पर सुबह 07:00 बजे  RUN FOR UNITY का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस और नागरिक समाज के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करना था।
    इस महत्वपूर्ण दौड़ में 1 किमी (1000 मीटर) की दूरी तय की गई।यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक थाना मुख्यालय  पर कम से कम 250 प्रतिभागी इस ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा बनें। इसमें पुलिस कर्मियों, आरएसी, जीआरपी के जवानों के साथ-साथ सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, पुलिस परिवार और क्षेत्र के प्रबुद्धजन को भी बड़े पैमाने पर शामिल किया  गया । 

इस अवसर पर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा किआधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर  उन्हें कोटि-कोटि नमन राजस्थान पुलिस हर नागरिक को साथ लेकर, सद्भाव और सुरक्षा के साथ राष्ट्र की नींव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लें।

पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने कहा कि सरदार  वल्लभभाई पटेल ने देश को एक धागे में पिरोया। हम सब उनकी एकता की भावना को आगे बढ़ाएँगे। सरदार पटेल का जीवन कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का प्रतीक है। राजस्थान पुलिस इसी राह पर है।

जिला सीएलजी सदस्य गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि हम सब के प्रेरणा स्रोत सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन सिर्फ इतिहास नहीं, देशभक्ति का एक महाकाव्य है। उन्होंने 565 रियासतों को एक अटूट स्नेह के बंधन में बाँधा। यह एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। भारत देश के प्रत्येक नागरिक के साथ राजस्थान पुलिस भी उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठता के सामने शीश झुकाती है। आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की सुरक्षा और आपसी सद्भाव को मजबूत करें।

आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्र की एकता के महानायक, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर  आयोजित भव्य "एकता दिवस” कार्यक्रम में  सभी अतिथियों शाहिद संभागियों   के साथ उमड़ी महुवा  कि जनता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

  इस अवसर पर सरदार पटेल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, देश की एकता-अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा उनके जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए सभी को 'आत्मनिर्भर भारत'  के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई  सभी सहभागी नागरिकों को एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए पैदल मार्च में सहभागिता की।  राष्ट्रीय एकता दिवस पर  विचार प्रकट करते हुएउपस्थित अतिथियों , गणमान्य नागरिकों   के साथ  सभी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए एकता और अखंडता की शपथ ली।

Run For Unity उस विचार का प्रतीक है जिसने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नेतृत्व में बिखरे भूभागों को एक सूत्र में जोड़ा और अखंड भारत का स्वरूप रचा। आज जब पूरा देश एकजुट होकर इस दौड़ में भाग लेता है तो हर कदम उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभावना को प्रणाम करता है। सरदार पटेल का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और वही भारत की पहचान है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया


इस अवसर पर  पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा, महुवा थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, जिला सीएलजी सदस्य गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, रामकिशोर ठेकडा,नरेंद्र कुमार, हेमेंद्र तिवारी, विनय बोहरा, खेमचंद किवाडियां, महिला सुरक्षा सखी श्रीमती अनीता अवस्थी,सहित सीएलजी सदस्य, महिला सुरक्षा सखी, पुलिसमित्र, विद्यालयो के युवा छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवकों गणमान्य नागरिकोकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................