खैरथल तिजारा जिले के समस्त पुलिस थानों में‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन

Oct 31, 2025 - 16:28
 0
खैरथल तिजारा जिले के समस्त पुलिस थानों में‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन

खैरथल तिजारा (मुकेश कुमार)

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस थानों में‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा समस्त कार्यालय के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई एवं परिसर में पौधारोपण किया गया।

इसी क्रम में सभी पुलिस थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों सहित CLG सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र , आमजन ने भाग लिया एवं राष्ट्रीय एकता की  शपथ ली। जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया । खैरथल पुलिस हर नागरिक को साथ लेकर, सद्भाव और सुरक्षा के साथ राष्ट्र की नींव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।  उनके आदर्शों से प्रेरणा लें एवं उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की सुरक्षा और आपसी सद्भाव को मजबूत करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................