अशोका फ़ाउंडेशन का लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क नेत्र शिविर हुआ संपन्न

Dec 4, 2025 - 12:06
 0
अशोका फ़ाउंडेशन का लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क नेत्र शिविर हुआ संपन्न

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 120वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खण्डेलवाल धर्मशाला तहसील के पिछे लक्ष्मणगढ़  में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह 120वाँ नि:शुल्क शिविर था।
शिविर में लक्ष्मणगढ़, हरसाना, बिचगांवा, लिली, पिनान, टोडानागर, मौजपुर आदि क्षेत्र के नागरिकों ने आंखों की जांच करवाई। कुल 98 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 54 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए  । जिनका आपरेशन जयपुर ले जाकर शुक्रवार को नि:शुल्क किया जायेगा। ऑपरेशन के बाद आँखों की जाँच के लिए दो फोलोअप भी किए जाएँगे। पहला 7 दिन बाद और दूसरा एक माह बाद। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। 
अशोका फाउंडेशन द्वारा हरसाना लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, खेरली व कठूमर क्षेत्र में नियमित नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाता है। फाउंडेशन द्वारा अब तक 119 शिविर में पांच हजार नौ सौ से अधिक मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया है। फाउंडेशन दिव्यांगजन, शिक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है