कोट में नोहरा के पास कुआं झारिया पर महिलाओं ने लगाई माता की चुनरी के बूटी; बाघोली, पचलंगी,झड़ाया, छापोली में तैयारी को लेकर की माता की चुनरी वितरित

Dec 8, 2025 - 14:01
Dec 8, 2025 - 14:13
 0
कोट  में नोहरा के पास कुआं झारिया पर महिलाओं ने लगाई माता की चुनरी के बूटी; बाघोली, पचलंगी,झड़ाया, छापोली में तैयारी को लेकर की माता की चुनरी वितरित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कोट में नोहरा के पास स्थित कुआं झारिया पर महेंद्र स्वामी के आवास पर सोमवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता की चुनरी की बूटियां लगाई l महेंद्र स्वामी शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार से महिलाएं पिछले दो-तीन सालों से लगातार चुनर यात्रा में भाग ले रही है l कुआं झारिया से प्रतिवर्ष महिलाएं बढ़ चढ़कर चुनरी यात्रा में भाग ले रही है इस बार भी महिलाओं में चुनरी यात्रा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया l इस दौरान सुशीला देवी, प्रेम देवी, कौशल्या देवी ,ममता देवी, संतरा देवी, गीत देवी, पूजा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही l

वहीं शाकंभरी कुटुंब परिवार के संयोजक मूलचंद सैनी के साथ माता के सेवक दिन-रात तैयारी में जुटे हुए हैं l  सोमवार को उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के पचलंगी ,झड़ाया, व छापोली में माता की चुनरी वितरित की गई l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने माता की चूनरी में बूटियां लगाने के लिए महिलाओं को चूनरी वितरित की ।और बताया कि 3 जनवरी को उदयपुरवाटी जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से हजारों के तादाद में श्रद्धालु माता की चुनरी यात्रा में भाग लेंगे जिसमे गांवो के श्रद्धालु अधिक से अधिक पहुंचेंगे।

पैदल चुनरी यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी जहां पर माता के दरबार में चुनरिया ओढ़ाई जावेगी।इसी क्रम में चूनरी यात्रा संयोजक मूलचंद सैनी ने बताया कि छापौली, गुहाला, झड़ाया, पचलंगी आदि गांवों में भी बूटियां लगाने के लिए चूनरी वितरित की गई। माता के भक्त सुमेर सिंह राव व सुनील तंवर लाइब्रेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को छापोली ,गुहाला, झडाया व पचलंगी में माता की चुनरी वितरित की गई l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................