सत्ता में बैठे वोट चोरों को हटाने और लोकतंत्र को बचाने का समय आ गया-मेवाड़ा
दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियां तेज, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग
सुमेरपुर (बरकत खान)अगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान रैली को सफल बनाने के लिए सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा की अध्यक्षता और विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद के मुख्य आतिथ्य में बैठकों का आयोजन किया गया। सुमेरपुर पुराना पाली बस स्टैंड स्थित लालजी महाराज मंदिर, तखतगढ़ नगर कांग्रेस कार्यालय, धणा माताजी और कानेलाव में आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में निकाली जा रही महारैली देश में फैली “वोट चोरी” की प्रवृत्ति एवं भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे वोट चोरों को हटाने और लोकतंत्र को बचाने का समय आ गया है। सुमेरपुर विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
प्रभारी मकसूद अहमद ने रैली की रूपरेखा, यात्रा व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। सभी समितियों को समयबद्ध कार्य योजना के साथ जुटने के निर्देश दिए गए। बैठकों के साथ ही पूरे क्षेत्र में रैली को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस माैके पर ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह मनवार, सुमेरपुर नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाडा, तखतगढ़ अध्यक्ष फुटरमल, पूर्व यूथ कांग्रेस जगदीश राजपुरोहित, अानंदसिंह बडली, शैतान कुमार, खीमाराम तखतगढ, मानसिंह रामनगर, राजेन्द्र सिंह जाखाेड़ा, हरिप्रसाद मीणा, जेठुसिंह खराेकड़ा, इंदरसिंह िनंबाड़ा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, अन्नराज मेवाड़ा, अर्जुन तखतगढ़, लक्ष्मण बंजारा, प्रभुराम कानेलाव, पूर्व पार्षद सरदार खान, गोविंद राठौड़, मेहबूब कायमखानी, खूबचंद खत्री, अर्जुन देवासी, साेहनसिंह गुरडाई, मुलसिंह बलाना, शंभुराम मीणा, मनाराम चाैधरी, लक्ष्मण खिमाड़ा, बगदाराम काेसेलाव, मनीष परिहार तखतगढ़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।