उदयपुरवाटी में पहली बार सजी महिलाओं की विशेष गरबा रास, मयूर होटल की पहल ने रचा नया इतिहास
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी के सांस्कृतिक इतिहास में शनिवार की शाम एक नया अध्याय जुड़ गया। मयूर होटल एंड रेस्टोरेंट की अनूठी पहल पर शहर में पहली बार विशेष रूप से माताओं, बहनों और युवतियों के लिए भव्य ‘गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक परिधानों (चणिया-चोली) में सजीं सैकड़ों महिलाओं ने गरबा और डांडिया की धुनों पर देर रात तक झूमकर समां बांध दिया।
संवैधानिक गरिमा और अतिथि सत्कार
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी रहीं। इस दौरान मंच पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, पालिका उपाध्यक्ष रेनू गौतम मारवाल, पार्षद मनोज टांक, पार्षद तेजस छिपा, सामाजिक कार्यकर्ता अमित शर्मा, वैदिक हॉस्पिटल सीकर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राजकुमार बेसरवाल, व्यवसायी गौतम मारवाल और अनिल कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
"उदयपुरवाटी की नारी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन": अतिथियों ने सराहा
-
पालिकाध्यक्ष अनुराधा सैनी ने कहा कि उदयपुरवाटी में महिलाओं को ऐसा सुरक्षित और भव्य मंच पहली बार मिला है। उन्होंने पालिका की ओर से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इसके बाद वे खुद महिलाओं के बीच पहुँचकर गरबा में शामिल हुईं, जिस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
-
पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने इसे नारी शक्ति का सच्चा सम्मान और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की सोच को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।
-
उपाध्यक्ष रेनू मारवाल और पार्षद मनोज टांक ने ऐतिहासिक आयोजन के लिए महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं पार्षद तेजस छिपा और अमित शर्मा ने व्यवस्थाओं की सराहना की।
लक्की ड्रॉ के विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बौछार
कार्यक्रम में एंकर निकिता कोका ने अपने तीखे और जानदार मंच संचालन से दर्शकों को बाँधे रखा। उत्सव के अंत में भव्य लक्की ड्रॉ निकाला गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार सौंपे गए:
-
प्रथम पुरस्कार (43 इंच LED टीवी): पूजा पत्नी महेश कुमार सैनी
-
द्वितीय पुरस्कार (मिक्सर ग्राइंडर): संगीता पुत्री रामावतार
-
तृतीय पुरस्कार (डिनर सेट): सुमन देवी पत्नी कुंदन
आयोजकों ने व्यक्त किया आभार
मयूर होटल के संचालक अमित कुमार ने मैनेजर मनोज गुर्जर, मुकेश सैनी, कमल कुमार, रामसिंह, सुरेंद्र कुमार सैन, अमन उदयपुरवाटी ऑफिशियल, सीए पंकज अग्रवाल व अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन की वास्तविक सफलता उदयपुरवाटी की माताओं, बहनों और बेटियों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

