ठाकुरजी मंदिर में चढाया सवा 11 तोला सोने का मुकुट, कार्तिक पूर्णिमा पर सुथार परिवार ने किया अर्पित, कमेटी ने किया स्वागत

Nov 5, 2025 - 09:55
 0
ठाकुरजी मंदिर में चढाया सवा 11 तोला सोने का मुकुट, कार्तिक पूर्णिमा पर सुथार परिवार ने किया अर्पित, कमेटी ने किया स्वागत

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे के उप तहसील कार्यालय स्थित के पास ठाकुरजी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक परिवार ने सवा 11 तोले का सोने का मुकुट अर्पित किया। बुधवार को खेडावास निवासी शेषमल आईदानराम सुथार परिवार ने यह मुकुट ठाकुरजी को चढाया।
इस दौरान मंदिर परिसर में ढोल पर नाचती महिलाएं और जयकारे लगाते नगरवासी मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष नरसाराम कुमावत ओर उपाध्यक्ष जवानमल माली सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुथार परिवार का मालाओं से स्वागत किया।पूरा मंदिर चारभुजा के जयकारे से गूंजे उठा।
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, व्यापार संघ के अध्यक्ष मनरूप सुथार, मोहनलाल सोनी, कांतिलाल सोनी, पेमाराम माली,जगताराम चौधरी सहित सुथार समाजबंधु व अन्य नगरवासी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर के चौहटा स्थित इस चारभुजा मंदिर की प्रतिष्ठा 10 फरवरी को धूमधाम से हुई थी। संगमरमर पत्थर से निर्मित मंदिर की कल ओर शिल्प नगर में आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षक का केंद्र है।दिशावर से आने वाले प्रवासी भी मंदिर के आकर्षण से प्रभावित होते हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................