नगर निगम द्वारा बिहारी जी परिक्रमा मार्ग में श्रमदान 14 को
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी के आदेशानुसार राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर श्रमदान आयोजित किया जायेगा।
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि नगर निगम द्वारा 14 दिसम्बर रविवार को प्रातः 8 बजे किला स्थित बिहारी जी परिक्रमा मार्ग में श्रमदान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर उक्त अभियान का हिस्सा बनें। समस्त अधिकारी व कार्मिकों की उपस्थिति श्रमदान आयोजन स्थल पर दर्ज की जायेगी।


