सकट में सैनी समाज के लोगों ने महिला शिक्षा जनक सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई
सकट.(अलवर) कस्बे के सैनी बास बड़ी बाड़ी स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर शनिवार को सैनी समाज सकट व नारायणपुर के लोगों ने भारत की महिला शिक्षा की जनक व पहली बालिका स्कूल संस्थापक सावित्री बाई फुले की 195 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सैनी समाज के लोगों से सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया एवं समाज के उत्थान की बात कही। इस दौरान सैनी समाज के लोगों ने सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर फूलचंद सैनी, बद्री प्रसाद मास्टर , मान्या राम सैनी, बाबूलाल सैनी, नरेश डूंगरी वाला, भगवत प्रसाद, ओमप्रकाश सैनी, राधे सैनी, बबलू रूडी की कोठी, बलराम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


