बांके बिहारी मन्दिर में पौष बड़ा महोत्सव पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
सकट.(अलवर) कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत देवादास त्यागी महाराज ने बताया कि इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में विराजित भगवान राधा कृष्ण जी, हनुमान जी, गणेश जी वह शिव परिवार की प्रतिमा की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में ठाकुर जी को पौष बड़ा की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, कालूराम मीणा, भरत लाल मीणा,किशन लाल मीणा, राम खिलाड़ी मीणा, गिर्राज जैमन, गोपाल पांचाल, शिवम लाटा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।