महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श सामाजिक परिवर्तन का आधार - जवाहर सिंह बेढ़म

Apr 12, 2026 - 11:53
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श सामाजिक परिवर्तन का आधार  - जवाहर सिंह बेढ़म

डीग (नीरज जैन) गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं,यह बात उन्होंने वृज नगर और  सीकरी में आयोजित कार्यक्रमों में कहीं।
उन्होंने कहा कि महात्मा फुले  ने नारी शिक्षा, सामाजिक समता और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जो संघर्ष किया, वह आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, शिक्षा और जागरूकता का विस्तार करना होगा। राज्य सरकार भी अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और बृज क्षेत्र के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। साहित्य और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जो हमारी पहचान और मूल्यों को सहेजते हैं।
इसके बाद गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने बृजनगर व सीकरी क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बृजनगर में सैनी समाज सुधार समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह में उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने शहर के एक प्रमुख मार्ग का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले मार्ग करने की घोषणा भी की।
इसी क्रम में उन्होंने बृजवाणी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित साहित्य महाकुंभ 2026 में भाग लेकर साझा संग्रह “बृजनगर साहित्य कलश” का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्हें बृजनगर निधि सम्मान से भी सम्मानित किया गया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात मंत्री  बेढ़म सीकरी पहुंचे, जहां सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सैनी समाज की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................