पुलिस ने त्वरित कार्यवाही गैंगरेप के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Jan 19, 2026 - 06:26
Jan 19, 2026 - 07:24
 0
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही गैंगरेप के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) रामगढ़ थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 
रामगढ  थाने में 15 जनवरी को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच डीएसपी पिंटू कुमार के निर्देशन में की जा रही थी।
पीड़ित विवाहिता कुछ समय के लिए ससुराल से अपने पीहर आई हुई थी। रिपोर्ट अनुसार पीड़िता पास की किराना दुकान से सामान लेने गई थी, जहां दुकान संचालक सहित एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता को परिवार को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ रामगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। और दूसरे दिन शुक्रवार को पीड़िता का मैडिकल करा 
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर दूसरे दिन शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीन मौहम्मद उर्फ दीनू और मौहम्मद तौफिक पुत्र बली खां के रूप में  की गई है। दोनों आरोपियों को रविवार को अलवर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थानाधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है