मसारी में एक फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव मसारी में स्थित शेड के मढ़ पर रविवार को जिला कार्यवाह वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में मसारी मंडल के मूडिया, भरीथल, दुधेरी, बडका, रेटा, रेटी, के प्रमुख लोगों से विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर योजना बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सभी मंडल केंद्रो पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पदमसिहं डागुर ने बताया कि ग्राम मसारी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसके लिए जिला कार्यवाह वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में कमेटी गठित की गई। सभी समाज के लोगों प्रमुख लोगों की एक कमेटी बनाई गई, विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम शरण सिंह रेटी, सह अध्यक्ष उदय सिंह बड़का, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल मसारी एवं सभी समाज के लोगों से उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। तथा कोषाध्यक्ष सुमंत शर्मा एवं मंत्री बृजेश मसारी को नियुक्त किया गया।
समिति के द्वारा तय किया गया की 23 जनवरी कार्यक्रम स्थल विधालय में भूमि पूजन किया जाएगा और 1 फरवरी को 12:00 बजे कलश यात्रा निकलेगी और 2:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का टेंट लगाना, बैनर लगाना, कलश यात्रा आदि व्यवस्थाओं की समिति ने जिम्मेदारियां सौंपी।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुति जिन्होंने गोपालन के क्षेत्र में चार पीढ़ी एक साथ रह रही है। तथा पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ लगाकर और जिन्होंने 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट व अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विराट हिंदू सम्मेलन जिसमें सभी समाज के प्रबुद्ध लोग को महिलाएं उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर सतीश शर्मा, अतर सिंह, महेंद्र, गोविंद शर्मा, बलराम, रामदयाल, निहाल सिंह, वीरेंद्र, अमरचंद जाटव, देवी सिंह जाटव, नीरज, जोगिंदर, रामेश्वर, गुटयारी, प्रकाश चंद जाट, राम शर्मा आदि मौजूद थे।