अपना घर आश्रम के लिए कठूमर से 60 सदस्यीय दल हुआ रवाना

Jan 19, 2026 - 07:25
Jan 19, 2026 - 07:45
 0
अपना घर आश्रम के लिए कठूमर से 60 सदस्यीय दल हुआ रवाना

कठूमर (दिनेश लेखी) असहाय लावारिस बेसहारा जीव की प्रभु जी मानकर सेवा करने के लक्ष्य को लेकर भरतपुर के बझेरा गांव स्थित अपना घर मां माधुरी बृज सेवा आश्रम का अवलोकन करने के लिए अपना घर सेवा समिति इकाई शाखा कठूमर के तत्वाधान में रविवार को एक बस व दो छोटे वाहन से प्रातः काल में महिला व पुरुष रवाना हुए।  
समिति सचिव अनिल कूलवाल ने बताया कि समिति द्वारा कठूमर क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से मानवता के लिए जो सेवा कार्य किया जा रहे हैं। और क्षेत्र से करीब एक दर्जन महिला पुरुष व गौवंश को भेजा जा चुका है। दल में महिला व पुरुषों के द्वारा उनकी स्थिति, रहन-सहन, खान पान की  व्यवस्थाओं को देखने के लिए दल रवाना हुआ। 
जिससे कि लोगों में मानव सेवा व जीव सेवा के प्रति लगाव व सेवा कार्य से जुड़ कर अपनी भागीदारी निभा सकेंगे। 
इस दौरान दाल में समिति अध्यक्ष लोटन चौधरी, संरक्षक सोमेश्वर चौधरी, ममता चौधरी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, अनिल कूलवाल, रमेश शर्मा, जगदीश सोनी, शिवसेना पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश किराड़, रूप सिंह फॉरेस्टर, गीता शर्मा, मधु शर्मा, सीता, अनीता, सुनीता आदि महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है