दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर: बड़ौदामेव के पास रेस्ट एरिया में खड़ी थी, तीन लोग घायल

Dec 20, 2025 - 06:25
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर: बड़ौदामेव के पास रेस्ट एरिया में खड़ी थी,  तीन लोग घायल

अलवर के बड़ौदामेव क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। रेस्ट एरिया के पास खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार मध्य प्रदेश के तीन लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान अशोक किरार (52), जसवंत (35 ) और चतुर्भुज (50) के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। सूचना मिलने पर एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को बड़ौदामेव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घायल अशोक किरार ने बताया कि वे पांच लोग मध्य प्रदेश से कार द्वारा गोवर्धन जा रहे थे। उन्हें शीतल कट पर उतरना था, लेकिन वे थोड़ा आगे निकल गए। इसके बाद वे रेस्ट एरिया के पास एक ट्रक के पीछे अपनी कार खड़ी कर रहे थे।

इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार आगे खड़े एक अन्य ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में अशोक, चतुर्भुज और जसवंत घायल हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................