शहीद दिवस पर रामधुनी के बाद रखा दो मिनट का मौन
वैर भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कस्वा वैर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के गान के बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कस्बा के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की मूर्ति को माल्यार्पण कर रामधुनी व गाँधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया गया।
इस अवसर पर उपखंडाधिकारी गंगाधर मीना,नायव तहसीलदार, ब्लांक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सुरेश सैनी, उपखंड स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। जिले के सभी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की गई।

