उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

Jan 30, 2026 - 14:13
 0
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन जिला शाखा भरतपुर द्वारा कोषालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा किया गया। विशिष्ठ अथिति के रूप में अतिरिक्त निदेशक लोकल फंड पीके लवानियां, अतिरिक्त निदेशक पेंशन विभाग वीके सिंह, कोषाधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह, आरबीएम अधीक्षक डॉ. नगेन्द्र भदौरिया ने सहभागिता निभाई। शिविर मे लेखा परिवार के सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया और रक्तदान किया गया। राजस्थान अकाउंट एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पूनियां ने  उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री  दीया कुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................