कुमर सिंह प्रधानाचार्य ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में किया पदभार ग्रहण

Aug 20, 2026 - 18:59
 0
कुमर सिंह प्रधानाचार्य ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में  किया पदभार ग्रहण

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में काफी लम्बे समय से रिक्त चले आ रहे प्रधानाचार्य के पद पर कुमर सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व में प्रधानाचार्य सिंह धौलपुर जिले में प्रधानाचार्य,बयाना में अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,विडयारी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समराया में व्याख्याता संस्कृत के पद पर भी अपनी शैक्षणिक सेवाएं दे चुके है।वर्तमान में सिंह झालावाड़ जिले से स्थानांतरित होकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में कार्यग्रहण किया है।
सिंह ने बताया कि विधालय हित में भौतिक एवं शैक्षिक उन्नयन प्रथम प्राथमिकता रहेगी। जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सिंह के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में पदभार ग्रहण करने पर आन्द प्रकाश धावई, मनमोहन शर्मा ने साफा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया।इस मौके पर समस्त विधालय परिवार उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है