श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन

Jan 30, 2026 - 14:21
 0
श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन

तखतगढ़ (बरकत खान) श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 के सफल आयोजन हेतु मेला स्थल पर मारवाड़, गौडवाड़ एवं जालौर क्षेत्र के पशुपालकों एवं अश्व पालकों के साथ बैठक का आयोजन श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।

जिसमें पशुपालकों एवं अश्व पालकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर मेवाड़ा ने की बैठक में पधारे अश्व पालकों एवं पशुपालकों को संबोधित करते हुए मेवाडा ने बताया कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशुमेला का आयोजन गोडवाड की धरा पर 35 वर्षों बाद में हो रहा है इसलिए हम सभी कि सामुहिक दायित्व बनता है कि प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के साथ कंधे से कधा मिलाते हुए इसका सफल एवं भव्य आयोजन करना सुनिश्चित करें।

डॉ. अजित सिंह नारलाई ने बताया कि यह मेला कोई सामान्य राजकीय मेला नहीं है बल्कि यह गोडवाड के पशुपालन एवं मारवाडी अश्वों को विश्व पटल पर लाने के लिए एक नई मुहिम रचेगा इसलिए जैसा कि मेवाडा ने बताया है कि हम सबको यह संकल्प करना कि हम अपने अश्वों को एवं पशुओं को मेले में 13 फरवरी से पूर्व ही मेला प्रांगण में लेकर आयेगे तथा मेला समाप्ति पश्चात ही यहा से विदा लेंगे अश्वो की प्रतियोगिताओं के बारे में पधारे अश्व पालकों ने अपने सुझाव व सहयोग पशुपालन विभाग को देने का संकल्प किया बैठक में पधारे अश्व पालकों को संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंवार द्वारा मेला संबंधी तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी उपलब्ध कराने के साथ मेला कार्यक्रम की तिथियों से अवगत करवाया जा कर सभी से आग्रह किया गया कि मेला को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पशुपालन के साथ-साथ सभी उपस्थित पशुपालकों एवं अश्व पशुपालकों से सहयोग किए जाने के लिए निवेदन किया एवं मेले से संबंधित सुझाव मांगे गए ताकि समय रहते पूर्व ही मेले में किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके। डॉ. परीक्षित पुरोहित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अश्व संबंधी मुख्य प्रतियोगिताए दिनांक 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी तथा 14 फरवरी को ऊष्ट्र व अश्व श्रृंगार एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

श्री निम्बेश्वर महादेव पशुमेला स्थल पर समुचित व्यवस्था (साफ-सफाई, पीने के पानी, वाहनों के पार्किंग, पशु एवं पशुपालकों के लिए रहने की व्यवस्था) की जाये इसके लिए विभिन्न सुझाव दिए। अश्व पालकों एवं पशुपालकों द्वारा विभाग की कमेटीयो के साथ-साथ विभाग के सहयोग हेतु स्वयं के स्तर पर मेला व्यवस्था हेतु महन्त सौरम भारती की उपस्थिति में कमेठी गठित की गई जिसमें सभी की सर्वसहमति से श्री निम्बेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगत सिंह राणावत एवं हुक्म सिंह कवला को संरक्षक बनाते हुए कमेटी का गठन किया गया जिसमें हरिशंकर मेवाड़ा अध्यक्ष, लालजी चौधरी बड़गावड़ा, रघुराज सिंह रणकपुर, राजेन्द्र सिंह कोरटा एवं पर्वत सिंह सलोदरिया उपाध्यक्ष, डॉ. अजित सिंह नारलाई, निर्भय सिंह कोरटा, अमित विक्रम सिंह एवं लक्ष्मण सिंह महासचिव, बैठक में हरिसिहं सोकड़ा, विजय पाल सिंह , हणवंत सिंह , शंकर सिंह मुण्डारा, कुलदीप सिंह सेदरीया, भागीरथ सिंह राजपुरोहित पाली, युवराज सिंह खोड़ आदि अन्य युवा एवं गणमान्य अश्व पालको ने बैठक में पधारकर अपने अमूल्य सुझाव दिए सदस्यो को सम्मिलित करते हुए कमेटी मेला व्यवस्था का कार्य संपादित करेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................