खेड़ली में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत धरना गांधी पार्क मे हुआ
खेड़ली। (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत गांधी पार्क खेरली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेड़ली व कठूमर द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया गया।
- महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
- केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी नरेगा योजना को कमजोर करने और इसका स्वरूप बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की लाइफलाइन है और इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग
कांग्रेस नेताओं ने योजना में किए गए हालिया बदलावों को वापस लेने, पुराने अधिकार आधारित स्वरूप को बहाल करने और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, निर्वाचित प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने 'मनरेगा बचाओ, देश बचाओ' के नारे बुलंद किए।
इस मौके पर राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह नरूका, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी पूर्व सरपंच कांकरोली व प्रमोद बंसल खेड़ली, कांग्रेस खेरली ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मैनेजर, कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर चौधरी, शहर अध्यक्ष दिनेश गोयल व अजय जाटव, अनोखी मीणा सरपंच कुट्टीन साबदास, सोमेश्वर चौधरी, भूपेन्द्र मैंथना, अग्रवाल समाज खेरली अध्यक्ष गोपालराम बंसल, श्रीनिवास ठेकेदार, कैलाश मीणा, हीरालाल सैनी, संजय गुर्जर, लखन डायरेक्टर, संतोष ठेकेदार, महेश होंडा, पूर्व सरपंच तेज सिंह तुसारी, सुरेंद्र जाटव टिटपुरी, रामवीर गुर्जर, धर्मपाल नंगली सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

