भगवान श्री परशुराम महाराज एवं गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा का आयोजन

Feb 15, 2026 - 13:02
 0
भगवान श्री परशुराम महाराज एवं गजानन महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा का आयोजन

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघुकाशी के नाम से विख्यात, श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली एवं साहित्य शिरोमणि डॉ.रागेय राधव जी की साधना स्थली लधुकाशी कस्बा वैर में मन्दिर श्री दामोदर जी महाराज के प्रांगण में भगवान श्री परशुराम जी महाराज एवं श्री गजानन जी महाराज की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा तथा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के अवसर पर भव्य भंण्डारे का आयोजन श्रृद्धा  उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति के विराट आयोजन में करीब 11 हजार से अधिक श्रृद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मंन्दिर परिसर में  सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड़ प्रसादी ग्रहण करने के लिए उमड़ पड़ी। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि भंण्डारा प्रसादी में 22 मन आटा, 11 मन गुड चीनी से स्वादिष्ट पुए  तैयार किए गए। 1000 किलोग्राम दूध, 140 किलोग्राम चावल तथा 30 किलोग्राम मेवा मिश्रित खीर बनाई गई। एवं 25 मन सब्जी बनाकर श्रृद्धालुओं को पंगत में बिठाकर ससम्मान प्रसादी ग्रहण करवाई गई।

 श्रृद्धालुओं द्वारा लगने वाले भगवान परशुराम जी महाराज एवं श्री गजानन जी महाराज,  श्री दामोदर जी महाराज के जयधोषो से कस्वा का वातावरण गुंजायमान एवं भक्ति से ओत-प्रोत रहा। श्रीमद्भागवत कथा का बाचन ब्राह्मणों के गुलगुरु पं.हरिशंकर शुक्ल महाराज द्वारा किया गया। पं. हरिशंकर शुक्ल जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति समापन के अवसर पर कराई गई। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में परीक्षत की भूमिका का सौभाग्य दिलीप कुमार शर्मा पुरोहित लखनपुर वालों को प्राप्त हुआ। सर्व समाज एवं सर्व धर्म श्रृद्धालुओं ने एक साथ पतंग में बैठकर प्रसादी ग्रहण की एवं सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्रमोहन शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा पुरोहित लखनपुर वाले, हजारी लाल नगायच, रामखिलाडी जैमन, हरीश भारद्वाज, पीतम चन्द कटारा, अलका शर्मा पार्षद, वेदप्रकाश दत्तात्रेय, सियाराम पुरोहित लखनपुर वाले, इन्द्र मोहन शर्मा लखनपुर वाले, बाबू लाल महर्षि, बालचन्द श्रोत्रिय, आशीष शर्मा आई मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................