मुख्यमंत्री अनुप्रति के आवेदनों में आक्षेप पूर्ति कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
भरतपुर (कौशलेन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 के आवेदनों में आक्षेप पूर्ति कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई हैं।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि आवेदनों में आक्षेप पूर्ति कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 में प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में से निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग स्तर से शॉर्टलिस्ट के पश्चात डीएलओ स्तर से आवेदनों की ऑनलाईन जांच के उपरान्त जिन विद्यार्थियों के आवेदनों में आक्षेप लगाये गए हैं, वे विद्यार्थी 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाईन सही दस्तावेज संलग्न कर आक्षेप पूर्ति करा सकते है। तत्पश्चात नियमानुसार पात्र आवेदनों में से अंतिम चयन सूची जारी की जायेगी।