जिला कलेक्टर ने किया प्रताप दुर्ग, सफेद महल एवं निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल का निरीक्षण
वैर (भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी एवं उपखंडाधिकारी सचिन यादव ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति संबंधी निरीक्षण किया । कस्वा वैर में स्थित किला परिसर, सफेद महल, लाल महल, प्रताप फुलवाड़ी एवं प्रताप नहर का निरीक्षण किया गया। प्रताप नहर के प्रस्तावित रिनोवेशन, रेस्टोरेशन प्लान एवं आवश्यक कार्यों हेतु नगरपालिका वैर अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को किला/सफेद महल के नवीनीकरण हेतु निर्देशित किया।
वर्तमान में उपजिला अस्पताल के नवीन भवन निर्माण का निरीक्षण कर साइट इंजीनियर को कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया। दौराने निरीक्षण खेड़ली गुजर स्थित चारागाह का निरीक्षण कर बालिका सैनिक स्कूल हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु तहसीलदार वैर महेश चन्द शर्मा को निर्देशित किया। निरीक्षण पश्चात उपखंडाधिकारी सचिन यादव द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा में प्रस्तावित कार्यों हेतु तहसीलदार वैर को प्रस्ताव तैयार करके भिजवाने हेतु एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका वैर को प्रताप नहर का रेस्टोरेशन प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

