तहसील कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, एलआरसी शाखा का रिकॉर्ड जलकर खाक; शोपीस निकले अग्निशमन यंत्र

Feb 16, 2026 - 13:22
 0
तहसील कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, एलआरसी शाखा का रिकॉर्ड जलकर खाक; शोपीस निकले अग्निशमन यंत्र

 भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में रूपवास कस्बे के तहसील कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने एवं एलआरसी शाखा का रिकॉर्ड जलकर खाक होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि कार्यालय में मौजूद अग्निशमन यंत्रों के एक्सपायर (अनुपयोगी) होने की वजह से आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका था। 

प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय के कमरा नम्बर 29 (एलआरसी शाखा) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जिसमें महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड जलकर राख हो गया हालांकि दमकल की मुस्तैदी से एक बड़े हिस्से को जलने से बचा लिया लेकिन घटना ने तहसील परिसर में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। 

प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी शिवराज ने बताया कि वह घटना के समय तहसील कार्यालय में कमरा नम्बर 27 के कंप्यूटर कक्ष में काम कर रहे थे। शौचालय जाते समय कमरा नम्बर 29 से धुआं निकलने की सूचना तहसीलदार अमित शर्मा और नगर पालिका की दमकल टीम को दी गई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि तहसील परिसर में आग बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरण तो लगे हुए थे लेकिन वह लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण एक्सपायर हो चुके थे। आपातकालीन स्थिति में इन उपकरणों के काम न करने की वजह से महत्वपूर्ण राजस्व रिकार्ड जलकर खाक हो गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार मौके पर पहुंचे दमकलकर्मीयो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जलकर खाक हो चुके थे। दमकल द्वारा समय रहते आग पर काबू पाने की वजह से आसपास के कमरों तक आग नहीं फैल पाई। तहसील प्रशासन अब जले हुए रिकॉर्ड का आकलन कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................