चंबल परियोजना के लीकेज की मरम्मत कार्य पूरा हुआ, शहर में होगी निर्धारित समय पर निर्बाध पेयजल सप्लाई

Feb 16, 2026 - 13:21
 0
चंबल परियोजना के लीकेज की मरम्मत कार्य पूरा हुआ,  शहर में  होगी  निर्धारित समय पर निर्बाध पेयजल सप्लाई

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत पूर्व में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित जल आपूर्ति के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य शनिवार रात्रि को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। 
अधिशाषी अभियंता  प्रथम गोखलेश बसवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के उपरान्त चम्बल नदी से जल आपूर्ति  15 फरवरी 2026 को प्रातः 7 से पुनः प्रारम्भ कर दी गई है।  उन्होंने बताया कि इसके फलस्वरूप रूपवास एवं भरतपुर में पर्याप्त जल भंडारण उपलब्ध है तथा चम्बल स्त्रोत से निरंतर जल आपूर्ति की जा रही है। अब स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे जल का सदुपयोग करें एवं अनावश्यक जल व्यर्थ न बहाएँ, जिससे सभी क्षेत्रों में सुचारू एवं समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................