ई-नाम योजना में किसानों का पंजीयन अनिवार्य

Mar 1, 2026 - 12:44
 0
ई-नाम योजना में किसानों का पंजीयन अनिवार्य

 खैरथल (हीरालाल भूरानी) कृषि उपज मण्डी समिति खैरथल में ई-नाम 2.0 परियोजना के तहत मण्डी में उपज विक्रय के लिए आने वाले सभी किसानों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज बेचने के लिए मण्डी आते समय अपना आधार कार्ड एवं सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि ई-नाम 2.0 पोर्टल पर उनका एकमुश्त रजिस्ट्रेशन किया जा सके। समिति सचिव ने बताया कि ई-नाम 2.0 के माध्यम से किसानों को पारदर्शी और डिजिटल व्यापार प्रणाली का लाभ मिलेगा। एक बार पंजीयन होने के बाद किसान भविष्य में भी इसी मोबाइल नंबर के माध्यम से मण्डी में अपनी उपज का , गेट पास बनवा सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही किसान का पंजीकरण मान्य होगा, इसलिए रजिस्ट्रेशन के समय सही एवं व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। सचिव राजेश करदम ने  यह भी कहा कि ई-नाम 2.0 से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनका पंजीयन पोर्टल पर पूर्ण होगा। ऐसे में सभी किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। साथ ही मण्डी समिति ने सभी व्यापारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी कॉमन फड़ पर आने वाले किसानों को इस संबंध में जानकारी दें और उन्हें आधार कार्ड व मोबाइल नंबर साथ लाने के लिए जागरूक करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है