हर गांव में नियुक्त होगा एक ग्वाला, गाय चराने पर मिलेगा हर महीने 10 हजार रुपये

Mar 1, 2026 - 14:04
 0
हर गांव में नियुक्त होगा एक ग्वाला, गाय चराने पर मिलेगा हर महीने 10 हजार रुपये

जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान सरकार ने गोवंश को चराने के लिए गांव ग्वाला योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत प्रत्येक गांव में एक ग्वाला नियुक्त किया जाएगा।
ग्वाला प्रतिदिन सुबह गांव के सभी गोवंश को एकत्र कर गोचर भूमि में लेकर जाएगा। दिनभर गोवंश को चराने के बाद सुरक्षित रूप से वापस मालिक के घर तक छोड़ेगा।
राजस्थान के पंचायती राजमंत्री मदन दिलावर ने बताया कि प्रत्येक ग्वाला को दस हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इस योजना की शुरूआत पिछले दिनों कोटा जिले के रामगंजमंडी से पंचायती राजमंत्री ने की थी।
पंचायती राजमंत्री ने बताया कि रामगंजमंडी उपखंड में 14 ग्वाले नियुक्त किए गए हैं। राज्य के सभी गांवों में इस योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना का मुख्य मकसद गोवंश को सरंक्षित करना है।
साथ ही गोवंश को बुचड़खाने में जाने से बचाया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में चारागाह भूमि पर होने वाले अवैध अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी। गोवंश संरक्षण के लिए प्रत्येक गांव में कुछ लोगों की एक समिति भी बनाई जाएगी।
समिति दानदाताओं व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दस हजार रुपये मासिक वेतन ग्वाले को देगी। एक ग्वाला को कितनी गायों की देखरेख करनी है। इस बारे में आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा। गांव में पंचायती राज विभाग का पटवारी योजना की निगरानी करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है