गायत्री नगर में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक मनाया

Jan 17, 2026 - 13:25
 0
गायत्री नगर में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक मनाया

जयपुर (कमलेश जैन)  श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा जयपुर के अतिशयकरी मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव मोक्ष कल्याण के अवसर पर मंदिर  प्रबंध समिति के तत्वावधान में प्रातः 6:45 पर प्रथम अभिषेक पवन कुमार शोभा जैन, अभिषेक सेठी परिवार द्वारा किया गया।

मंदिर प्रबन्ध समिति के मंत्री राजेश वोहरा ने अवगत कराया कि इस अवसर पर बड़ी शांति धारा शोधर्म इंद्र बनकर पवन शोभा अभिषेक सेठी परिवार द्वारा स्वर्ण झारियों से विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री के निर्देशन में की गई। तत्पश्चात इसी परिवार द्वारा निर्वाण काण्ड बोलकर मांगलिक क्रियाओं के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, सामुहिक आरती कर श्रीजी को पाण्डुकशिला से वेदी में विराजमान किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन, धर्मनिष्ठ अनिल जैन गदिया बयाना वाले, दिगम्वर जैन महासमिति जयपुर सम्भाग की अध्यक्षा मंजू सेवा वाले  आदि अनेकों गणमान्य व्यक्ति,महिला- पुरुष उपस्थित थे।       

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................