म्यूजिक कॉन्सर्ट - 'एहसास' में बिखरे युवा गायक आदित्य की सुरमई आवाज़ के रंग
अलवर (कमलेश जैन) साहित्यिक - सांस्कृतिक संस्था -'सृजक' के सहयोग से जयपुर रोड़ कटीघाटी स्थित होटल होली डे सरिस्का में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट - 'एहसास' में मुम्बई विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के शिक्षार्थी पद्मश्री अजय चक्रवर्ती के शिष्य युवा गायक आदित्य ने अपनी सुरमई आवाज़ का ऐसा रंग बिखेरा कि अलवर के सुधी संगीतज्ञ , साहित्यकार, संगीत प्रेमी , अधिकारीगण एवं प्रबुद्धजन स्तब्ध रह गए ।
सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि सुरों की महफ़िल - 'एहसास' में युवा गायक आदित्य ने यमन , भीमपलासी , बिलावल , दरबारी व देस आदि रागों पर आधारित बहुत ही चर्चित फिल्मी गीत - तू जहाँ -जहाँ चलेगा , आओगे जब तुम साजना , कल चौदवीं की रात थी , चुपके चुपके रात दिन , तुमको देखा तो ये खयाल आया , चौदवीं का चाँद हो और आज जाने की ज़िद न करो - जैसे नगमों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
\सुरों की इस महफ़िल का आगाज़ युवा सितार वादक शायरा बानो की सितार पर गणेश वंदना से हुआ , इस मौके पर युवा गायक आदित्य के साथ युवा कलाकार साहिल जोशी की-बोर्ड, यश जांगिड़ गिटार तथा जतिन फागना ने तबले पर खूबसूरत और प्रभावी संगत की , कार्यक्रम के अंत मे सितार, तबला व आदित्य की जुगलबंदी ने सबका मन मोह लिया। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट - 'एहसास' का कुशल मंच संचालन मनीष जैन ने किया ।
\रंगों के त्योहार होली के अवसर पर सजी संगीत की इस महफ़िल में अलवर की चुनिंदा हस्तियों में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ऋषिराज सिंगल , संगीतज्ञ मम्मल खान , चिन्मय पाराशर, जुगनू शर्मा , वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० मुकेश सैनी , डॉ० ओ पी अटल , डॉ० तैयब खान , डॉ० राजेश चंडक , सी. ए. राजीव अग्रवाल , टैक्स एड० दीवान चंद सेतिया , पूर्व अधिकारी महेश धानावत , अशोक जगरावत , सृजक संस्थान के संरक्षक - अनिल कौशिक, डॉ० अंजना अनिल, भरत सिंह अहरोदिया, अध्यक्ष - सरदार अमरीक सिंह 'अदब', वरि० उपाध्यक्ष - गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर', उपाध्यक्ष - खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत, श्रीमती रेणु मिश्रा , कोषाध्यक्ष हेमराज सैनी , सह सचिव कुलदीप सिंह , संगठन सचिव सुरेश अर्जुन, खाद्य निरीक्षक विश्वबंधु गुप्ता, साहित्यकार डॉ० वेद प्रकाश यादव 'सहज' , प्रेम प्रकाश शर्मा, बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा, शिक्षाविद श्रीमती अंजू नकड़ा, मंजू जयसवाल , यशस्वी , संजीव नधेड़िया व प्रियांशी गौरवान सहित अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।