सीएलजी की बैठक हुई आयोजित; रंगों के त्यौहार होली व धुलंडी पर हुडदंगियों पर रहेगी पुलिस की बाज नजर

Mar 2, 2026 - 13:07
 0
सीएलजी की बैठक हुई आयोजित; रंगों के त्यौहार होली व धुलंडी पर हुडदंगियों पर  रहेगी  पुलिस की  बाज नजर

मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर थाना परिसर में होली व धुलंडी के पावन  त्यौहार को शांति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ  संपन्न करने के उद्देश्य से तहसीलदार विवेक कटारिया की अध्यक्षता में मुंडावर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा, व सीएलजी  सदस्यों के साथ मुंडावर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई l जिसमें  आने वाले त्यौहार होली व धुलंडी को शांति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाने पर विशेष चर्चा की गई।जिसमें सीएलजी (कम्युनिटी लाईजन ग्रुप )  जन सहभागिता और सुरक्षा सखी सदस्यों ने भाग लिया| प्रशासन ने त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्णय लिया और बताया कि किसी भी सूरत में हुड़दंगियों को बक्शा नहीं जाएगा ।अगर किसी गांव गली मोहल्ले में हुड़दंगी उत्पात मचाते हैं तो तुरंत पुलिस को समय रहते सूचना दे ताकि उनको उसी समय पर काबू कर सके ।

इस सीएलजी मीटिंग में अध्यक्षता उपखंड मुंडावर तहसीलदार विवेक कटारिया के द्वारा की गई । व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार  प्रेम और भाईचारे का सामाजिक समरसत्ता का प्रतीक  है सभी नागरिकों से परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की कटारिया ने अफवाहों पर ध्यान न देने की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए लोगों को बताया ।थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों की आड़ में हुडदंग मचाने वाले और जबरन रंग  डालने वालो को किसी भी हालात में या फिर शांति भंग करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा l  ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम गस्त कर निगरानी करती रहेगी साथ ही संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगाl इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सांवरिया  सोनू भारद्वाज भीमराज यादव मिट्ठू यादव उल्हाड़ी राजेंद्र जाट सहित सीएलजी सदस्य सुरक्षा सखी  और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है