सरकार ने नकल और पेपर लिख माफिया पर कठोर कार्यवाही कर दोषियों को भेजा जेल - डॉ. बैरवा

Mar 1, 2026 - 19:01
 0
सरकार ने नकल और पेपर लिख माफिया पर कठोर कार्यवाही कर दोषियों को भेजा जेल - डॉ. बैरवा

उप मुख्यमंत्री बैरवा  और गृह राज्य मंत्री बेढम ने पसौंपा में किया 4.5 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का शिलान्यास

डीग (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा के विस्तार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में रविवार को बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पसोपा में नवीन राजकीय महाविद्यालय भवन तथा खोह में उप-तहसील भवन का गरिमामय शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, अध्यक्षता गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की । उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन तथा 1.6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप-तहसील भवन की आधारशिला रखी।
अपने संबोधन में डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल और पेपर लीक जैसी गंभीर विसंगतियों पर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है, जिससे मेहनतकश युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बालिका शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि बेटियों के उच्च शिक्षित होने से परिवार और समाज सशक्त होता है। प्रदेश में 185 महाविद्यालयों के नवीन भवनों का निर्माण कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं, पुस्तकालयों एवं प्रयोगशालाओं से सुसज्जित किया गया है। आवश्यकता अनुसार कई महाविद्यालयों में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय सहित नए विषय प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पसोपा का यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने क्षेत्रीय विकास की दी विस्तृत रूपरेखा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह से करतल ध्वनि के साथ अभिनंदन का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 160.26 लाख रुपये की लागत से उप-तहसील भवन खोह का निर्माण क्षेत्र की प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा।
 बेढम ने बताया कि क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा पर्यटन विभाग द्वारा पसोपा व आदिबद्री क्षेत्र के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण हेतु 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
समारोह के अंत में दोनों अतिथियों ने ब्रज संस्कृति के अनुरूप पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली तथा उपस्थित जनसमूह को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न यह शिलान्यास समारोह क्षेत्र के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल, लखपत गुर्जर, अनेक सिंह चौधरी राजेंद्र सिंह गुर्जर ,दिनेश शर्मा  गोपेश शर्मा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है