खैरथल में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सवः तैयारियों को लेकर बैठक, 17 से 21 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Mar 2, 2026 - 13:12
 0
खैरथल में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सवः  तैयारियों को लेकर बैठक, 17 से 21 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव इस वर्ष पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की ।यह बैठक पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा की अध्यक्षता में और बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में विचार विमर्श किया
बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, हीरालाल भूरानी,बाबा दयालदास प्रदनानी और झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजजनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
17 से 21 मार्च तक चलेगा चेटीचंड महोत्सव
मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी और महेश आडतानी ने बताया-चेटीचंड महोत्सव 17 से 21 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को शाम 4 बजे मातृशक्ति बाइक रैली से होगी। 18 मार्च को शाम 6 बजे भगवान
19 मार्च की रात को होगी सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह
19 मार्च को रात 7 बजे सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे झंडारोहण, 11:15 बजे कन्या भोज और दोपहर 12:15 बजे विशाल आम भंडारा होगा। इसी दिन शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महोत्सव का समापन 21 मार्च को सुबह 7 बजे भगवान झूलेलाल की आरती और पल्लव के साथ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि इस दौरान झूलेलाल मंदिर सहित शहर के मुख्य मार्गों और विभिन्न चौराहों पर आकर्षक सजावट और लाइटिंग की जाएगी।
बैठक का मंच संचालन महेश आडतानी ने किया।      
ये रहे मौजूद - इस अवसर पर सेवक लालवानी, नत्थूमल रामलानी, तुलसीदास भूरानी, विजय बच्चानी, अर्जुनदास असरानी, प्रहलाद मंगलान, बूलचंद मनवानी, जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, मन्नू मंघवानी, कन्हैयालाल निरंकारी, टीकमदास चंदनानी, नामदेव रामानी, श्यामलाल मंघनानी, तीर्थदास रोचवानी, सोनू सेजवानी,जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, ,  ठाकुरदास बालानी, प्रेम प्रदनानी, आकाश चेतवानी, राजकुमार मंगलानी, चतर ज्ञानानी, बाबूलाल गोरवानी, किशनचंद भारती, लालचंद चंगानी, लजपत निहलानी, आशी कोहिस्तानी, कैलाश निहलानी, करमचंद लखवानी, विनोद वलेचा, हुकूमतराय किशनानी, नन्द रामानी, विजय पमनानी, पूरण मंगलानी,  सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है