वैश्य महासमिति के तत्वावधान मे चार मार्च को किया जाएगा होली मिलन समारोह का आयोजन
राजगढ़(अलवर/ अनिल गुप्ता) वैश्य महासमिति, राजगढ़ के तत्वावधान मे होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन 4 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे से अग्रवाल धर्मशाला, राजगढ़ में आयोजित होगा।
महासमिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि समारोह में समाज के सभी सदस्य आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आपसी स्नेह, भाईचारे एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महासमिति ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है।