प्रेम चंद बैरवा पहुंचे तिजारा, विधायक कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
तिजारा (मुकेश कुमार) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के तिजारा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, महामंत्री अनूप यादव ,प्रधान जेपी यादव, देशपाल यादव ,बने सिंह बिधूड़ी,विक्रम गेलपुर,मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, विजय यादव,लोकेश यादव , पुरुषोत्तम एडवोकेट सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे