सखी एंजेल्स का होली मिलन समारोह
हलैना (विष्णु मित्तल) सखी एंजेल्स संस्था की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष मीनू गोयल ने बताया कि होली के पावन पर्व पर सभी सखियों के लिए विशेष होली कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी के लिए मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। कार्यक्रम की संयोजिका कृष्णा गुप्ता ने सभी मेंबर्स को गेम्स खिलाये जिसमे रश्मि गर्ग, श्वेता गर्ग,हेमा अग्रवाल, मीरा गर्ग आदि सभी विजेता रहीं।
कार्यक्रम के दौरान चांदनी द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। होली की पारंपरिक मस्ती को बनाए रखते हुए संस्था द्वारा श्वेता गर्ग को हास्य रूप में “महामूर्ख” की उपाधि से नवाजा गया, समारोह में खूब हंसी-मजाक और उल्लास का माहौल बना रहा।संथा की सचिव तरुणा आर्य ने सभी को फूलों की होली खिलाई और ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रीती कंसन, सीमा अग्रवाल, लिपिका गोयल, शिल्पी, अंचल, अनु अरोरा, आशा अग्रवाल, ललतेस बंसल, आशी,नीरू, मुक्ता, राधिका, डॉ दीप्ति अग्रवाल, बन्दना, अलका, रेखा सभी मेंबर्स उपस्थित रहे।