डीग - कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता -विश्वेंद्र सिंह

Oct 18, 2020 - 01:49
 0
डीग - कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता -विश्वेंद्र सिंह
डीग - कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता -विश्वेंद्र सिंह

भरतपुर, राजस्थान


डीग -(17 अक्टूबर) डीग - कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता है विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी यह बात शनिवार को डीग उप खंड के गांव भीलमका  में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉक खरंजा का लोकार्पण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और डीग - कुम्हेर के विधायक विश्वेंद्र  सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भरतपुर राज खानदान की 14 पीढ़ियों ने सदा जाति धर्म से ऊपर उठकर भरतपुर रियासत के लोगों की सेवा की है विधायक सिंह ने लोगों  से विकास के मामले में सभी  मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर विधायक सिंह ने ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। एक आपसी विवाद के मामले मैं उन्होंने ग्राम पंचायत सिनसिनी के सरपंच राजाराम को मध्यस्थ नियुक्त कर विवाद का निपटारा करा राजीनामा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत बद्रीपुर के सरपंच ग्राम विकास अधिकारी एसडीएम हेमंत कुमार व अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

  • पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow