व्यापार संघ रंजीत नगर के तत्वाधान मे हुआ भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन

Mar 5, 2026 - 16:17
 0
व्यापार संघ रंजीत नगर के तत्वाधान मे हुआ भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन

हलैना (विष्णु मित्तल) व्यापार संघ रंजीत नगर द्वारा रंजीत नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव गुप्ता, संस्था संरक्षक रमेश चंद जैन, श्याम पाठक, मुकेश सिंघल एवं सुनील आनंद, सुरेश अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और 'वंदे मातरम' के सामूहिक गान के साथ किया। इस अवसर पर संरक्षक मुकेश सिंघल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन सूरज पांचाल द्वारा किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठित होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों की शक्ति उनकी एकता में निहित है और रंजीत नगर व्यापार संघ ने इस सफल आयोजन के माध्यम से उस शक्ति का परिचय दिया है। गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
सांस्कृतिक सत्र में महाराणा प्रताप छात्रावास के वीरेंद्र विष्ट द्वारा प्रस्तुत होली भजनों पर उपस्थित व्यापारी भावविभोर होकर थिरकने लगे, वहीं जादूगर संजय गुप्ता ने अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोद खंडेलवाल व आशु सिंघल को उपाध्यक्ष, राकेश जैन को कोषाध्यक्ष, गिरजेश गर्ग, अनिल शर्मा व दिव्यांशु को मंत्री, पीयूष गोयल को मीडिया प्रभारी, लोकेश को सह-मीडिया प्रभारी और सीए भारत खंडेलवाल को ऑडिटर मनोनीत किया। अतिथि एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त संस्था महामंत्री अंकुर पाठक ने किया अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, संजय जुनेजा, नवीन शर्मा, लोकेश अग्रवाल, जतिन, श्याम, हिमांशु जैन, डॉ योगेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, बने सिंह, यदुवंशी, प्रकाश, दिनेश चंद, वीरेंद्र, प्रीति गोयल, सुमन चतुर्वेदी, विनय गोयल, लोकेश गोयल, पंकज, रामवीर एवं काफी संख्या में मातृशक्ति एवं व्यापारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है