अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 9 को

Mar 8, 2024 - 18:26
Mar 8, 2024 - 19:02
 0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 9 को

भरतपुर, 8 मार्च। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूआईटी ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशासहयोगिनी, साथिन, चिकित्सा, शिक्षा एवं राजीविका की महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों को जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow