बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में एक महिला की मौत
महुवा (अवधेश अवस्थी) बीकानेर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समलेटी गांव के समीप बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ड्यूटी ऑफिसर लखन सैनी ने बताया कि समलेटी गांव पर स्कूटी और बाइक भिड़ंत में फूलवती पत्नी कैलाश सहाय मीणा निवासी मंडेरु थाना टोडाभीम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सपोर्ट कर दिया।


