डीग में यातायात नियमों की सख्त पालना के लिए अभियान, 110 वाहनों के चालान, 2 जब्त
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर विशेष कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
डीग (नीरज जैन) पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने डीग शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 110 वाहनों के चालान काटे गए तथा 2 वाहनों को जब्त किया गया।
यातायात प्रभारी रामभरोशी मीणा ने बताया है कि अभियान के तहत विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें बुलेट एनफील्ड की दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। एक मोटरसाइकिल में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर को हटवाकर उसकी जगह नया साइलेंसर लगवाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। हेलमेट नहीं पहनना, तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना तथा नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना जैसे उल्लंघनों पर चालान किए गए। इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी राम भरोसी मीणा, हेड कांस्टेबल लोचन, संजय, लाखन सिंह तथा चालक कांस्टेबल मौजूद रहे।


