राजसमंद में 'आप' का शक्ति प्रदर्शन: संगठन विस्तार के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का दो दिवसीय दौरा कल से
राजसमंद (राजस्थान) आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राजसमंद जिले में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया है। पार्टी के तीन वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी—प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक, प्रदेश सचिव एवं महिला प्रभारी मीना त्यागी तथा प्रदेश सचिव अमित वर्मा—जिले के दौरे पर रहेंगे।
पार्टी पदाधिकारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन के ढांचे को विस्तार देना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।
निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा:
-
19 अप्रैल 2026 (रविवार): नाथद्वारा विधानसभा बैठक: प्रातः 10:30 बजे, स्थान: गणेश टेकरी, नाथद्वारा।
-
रैली एवं आम सभा: सायं 4:00 बजे, स्थान: गांवगुड़ा। यहां पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी।
-
-
20 अप्रैल 2026 (सोमवार):
-
जिला स्तरीय बैठक: प्रातः 11:30 बजे, स्थान: जिला कलेक्टर परिसर, राजसमंद। इस बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
-
पप्पू लाल कीर ने जिले के सभी समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं और संगठन की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


