संगम विश्वविद्यालय में ‘तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026’ का सफल समापन

Apr 17, 2026 - 19:28
 0
संगम विश्वविद्यालय में ‘तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026’ का सफल समापन

 भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा 15 से 17 अप्रैल, 2026 तक आयोजित ‘तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिष्ठित विधि संस्थाओं की टीमों ने भाग लेकर अपनी विधिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर; करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, कोटा; जीएलएस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद; द आईसीएफआई. यूनिवर्सिटी, जयपुर; राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर; यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर; एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा तथा एनएलयू त्रिपुरा संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम दिवस पर आयोजित उद्घाटन समारोह से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि लोक अभियोजक एडवोकेट रघुनंदन सिंह, विशेष अतिथि जिला बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमेद सिंह, विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व लोक अभियोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुनाल ओझा तथा पूर्व बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी तर्कशक्ति, विधिक ज्ञान एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में निर्णायक मंडल के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं विधि विशेषज्ञों में एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण, एडवोकेट मुकेश शर्मा, एडवोकेट राकेश नुवाल, एडवोकेट रामगोपाल चांदक एवं एडवोकेट पुनीत शर्मा शामिल रहे। सेमीफाइनल राउंड में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के विधि विभाग से डॉ. कृष्ण किशोर त्रिवेदी, डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय, उदयपुर के उप-प्राचार्य डॉ. मोहम्मद हारुन चिप्पा एवं राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर की सहायक आचार्य डॉ. विनीता व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
फाइनल राउंड में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू गेहलोत एवं सहायक आचार्य डॉ. पूनम बिश्नोई ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
द्वितीय दिवस पर सेमीफाइनल राउंड तथा विधिक एवं सांस्कृतिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जबकि अंतिम दिवस पर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक फाइनल राउंड संपन्न हुआ, जिसके उपरांत विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता में द आई.सी.एफ.एआई. यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम विजेता रही, जिसे ₹20,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई, जिसे ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। व्यक्तिगत श्रेणी में जी.एल.एस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद के यश बोहरा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के सुमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल के लिए चयनित करते हुए प्रत्येक को ₹5,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री विशाल भार्गव तथा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा नगेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की प्राचार्य डॉ. अंजू गेहलोत एवं सहायक आचार्य डॉ. पूनम बिश्नोई भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. करुणेश सक्सेना, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही एवं रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन डीन इंचार्ज डॉ. ओमप्रकाश सोमकुवर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
संयोजक एवं असिस्टेंट डीन गौरव सक्सेना ने उद्घाटन उद्बोधन के साथ प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ओमप्रकाश सोमकुवर एवं सह-संयोजक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य दाधीच द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. शशांक शेखर सिंह, डॉ. सुनाक्षी शर्मा, डॉ. विषुप्रिया दाधीच, वार्तिका मिश्रा एवं वृंदा माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रानी लोढ़ा एवं अंगद मेघवंशी द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................