आयोजित कैंसर स्कैनिंग शिविर मे 42 रोगियों की जांच कर दिए उचित परामर्श; तीन हायर सेंटर रैफर

Apr 18, 2026 - 17:23
 0
आयोजित कैंसर स्कैनिंग शिविर मे  42 रोगियों की जांच कर दिए उचित परामर्श;  तीन हायर सेंटर रैफर

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की नो सदस्यीय टीम ने सीएचसी राजगढ़ पर एनसीडी में कैंसर स्कैनिंग के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 मरीजों की जांच की गई। वही तीन मरीजों को उच्च सेंटर पर इलाज के लिए रैफर किया गया।

नर्सिंग ऑफिसर मांगीलाल ने बताया कि राजस्थान सरकार की अभिनव पहल पर कैंसर से पूर्व लक्षणों का पता लगाना,उनकी स्क्रीनिंग कर और उचित परामर्श दिया गया। वहीं आगामी इलाज के लिए उच्च संस्था पर रैफर किया गया। शिविर में गंभीर बीमारी जैसे मुंह का कैंसर, फेफड़ा, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की स्कैनिंग की गई। वहीं कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि एसएमएस कॉलेज से एक टीम राजगढ़ आई। जिन्होंने कैंसर की स्क्रीनिंग की जांच की। कैंसर से पूर्व सिस्टम से लोगों को जागरूक किया। व्यसन छोड़ने की लोगों को सलाह दी। टीम में डॉ. प्रकृति, डॉ. उज्जवल, माला शर्मा, साराम्या मैथ्यू, राखी शर्मा व रोशन शर्मा शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................