मुख्य निर्वाचन आयुक्त और पीएम मोदी के खिलाफ लगाए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे: अलवर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Sep 29, 2026 - 19:15
 0
मुख्य निर्वाचन आयुक्त और पीएम मोदी के खिलाफ लगाए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे: अलवर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

अलवर (अनिल गुप्ता)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस के साथ उनकी तीखी धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

मालवीय नगर तिराहे से शुरू हुआ प्रदर्शन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पहले मालवीय नगर तिराहे पर एकत्रित हुए, जहाँ से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मिनी सचिवालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर कड़े बैरिकेडिंग प्रबंध किए थे।

बैरिकेड्स लांघकर आगे बढ़े कार्यकर्ता

रैली जैसे ही सरस डेयरी के सामने पहुँची, वहाँ लगाए गए बैरिकेड्स पर कार्यकर्ता चढ़ गए और उन्हें हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन जोश से भरे कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और बैरिकेड्स गिराते हुए आगे निकल गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' जैसे तीखे नारे लगाए।

पुतला दहन और सांकेतिक गिरफ्तारी

प्रदर्शनकारी मिनी सचिवालय के गेट नंबर दो तक पहुँच गए, जहाँ उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया और उन्हें परिसर से दूर ले जाकर छोड़ा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत और पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................