कैलादेवी से दिल्ली वाया लक्ष्मणगढ़ होकर संचालित रोडवेज बस बंद, यात्री परेशान
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) कैला देवी से दिल्ली वाया लक्ष्मणगढ़ होकर संचालित रोडवेज बस पिछले एक वर्ष से बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैलादेवी तक लक्ष्मणगढ़ होते हुए बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। 10_12 वर्षों से संचालित इस बस के बंद होने से गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़, गढ़ीसवाईराम सहित दर्जनों कस्बों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जागरूक पूर्व सरपंच मंगतूराम विजय ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।
हिंडौन आगार की कैलादेवी से दिल्ली तक की रोडवेज बस पिछले एक वर्ष से बंद हो गई है। लक्ष्मणगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों और कैलादेवी श्री महावीर जी के श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के निवासियों ने इस बस को दोबारा शुरू करने की मांग की है।
पूर्व में यह रूट गोविंदगढ़, महुवा और गढ़ीसवाईराम जैसे कई स्थानों को कवर करता था और परिवहन विभाग कोअच्छी राजस्व देता था।
इस संबंध में परिवहन मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग पत्र में की गई है।
वर्तमान में कैलादेवी जाने के लिए डग्गेमार वाहनों से गढ़ी सवाईराम फिर यहां से महुवा होते हुए हिंडौन सिटी कैलादेवी पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को हिंडौन श्री महावीर जी कैलादेवी पहुंचने में पूरा दिन खराब एवं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।


