कठूमर विधालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड स्तर पर मनाये जाने वाले 77वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर के अभ्यास मैदान पर उपखंड स्तर पर मनाये जाने वाले 77वां गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में व्यायाम, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य विराज चौहान ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब 250 छात्र-छात्राएं शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी के निर्देश में गणतंत्र दिवस उत्सव के लिए बच्चों को अभ्यास कराया जा रहा हैं। इस मौके पर मोरध्वज मीना, देवेश भारद्वाज, रवि गुप्ता, लोकेश मीना, आदि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं l